सीएम डॉ मोहन यादव महाशिवरात्रि पर दतिया आ रहे:एयरपोर्ट पर रुकेंगे, डबरा होकर वापस आएंगे; स्वागत के लिए भाजपा नेता तैयार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को प्रदेश के कई अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे। दिन की शुरुआत दतिया से होगी, जहां मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दतिया में संक्षिप्त ठहराव के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्वालियर जिले के डबरा के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1.30 बजे डबरा हेलिपैड पर पहुंचकर वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डबरा में मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्रीय विकास और जनसम्पर्क के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे पुनः दतिया लौटेंगे। इसके तुरंत बाद, महज पांच मिनट के अंतराल में वे अगले चरण के दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 2.55 बजे मुख्यमंत्री इंदौर और उज्जैन सहित अन्य जिलों के कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *