SI बोला-प्रधानमंत्री तक शिकायत कर दे… चालान तो करूंगा, VIDEO:हरियाणा में बैंक मैनेजर से भिड़ा, ₹8000 का चालान काटा; कहा- ‘तू बड़ा अफसर हो गया क्या’

हरियाणा के हांसी में पुलिस चेकिंग के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और पंजाब के लुधियाना में तैनात सीनियर बैंक मैनेजर के बीच तीखी बहस हो गई। मैनेजर ने कहा कि मेरे कागज पूरे हैं, तो जबरन क्यों चालान किया जा रहा है। इस पर SI और तैश में आ गया और कहने लगा कि मैं तो चालान करूंगा, चाहे तू प्रधानमंत्री से शिकायत कर दे। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। गाड़ी रोकते ही बैंककर्मी ने अपनी गाड़ी के सारे कागजात दिखाए। आरोप है कि इसके बाद भी SI ने उनसे गलत लहजे में बात की। तभी मैनेजर अपना फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख एसआई और भड़क गए और अपने साथी पुलिसकर्मी से कहने लगे कि इसका पुलिस का आदेश न मानने का भी चालान करो। बैंक मैनेजर से एसआई की बहस का यह वीडियो सामने आया है। उधर, घटना के बाद जब SI से भास्कर ऐप ने पक्ष जानना चाहा तो उसने बात करने से ही इनकार कर दिया। SI और बैंक मैनेजर के बीच बहस के PHOTOS… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… बैंक मैनेजर का ₹8000 का चालान किया
बहस के बाद बैंक मैनेजर विक्रांत बामल का ₹8000 का चालान किया गया था, जिसमें ₹5000 बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ₹2000 पुलिस अधिकारी के आदेश न मानने और ₹1000 सीट बेल्ट न लगाने के आरोप में किया गया है। खुद विक्रांत बामल ने ही अपने फोन से यह वीडियो शूट की है। SI ने बात करने से किया इनकार
जब दैनिक भास्कर एप की टीम अनाज मंडी चौकी सब इंस्पेक्टर धर्मवीर से बात करने थाने पहुंची तो पहले तो उन्होंने मिलने से ही इनकार किया। इसके बाद उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। SP से शिकायत करेंगे बैंक मैनेजर
घटना के बाद विक्रांत बामल ने मामले की लिखित शिकायत SP को देने का फैसला किया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। —————
ये खबर भी पढ़ें… तांत्रिक विद्या से फंसाकर संबंध बनाने वाली लेडी इंस्पेक्टर सस्पेंड:हिसार में FIR रद्द कराने के बदले कॉलोनाइजर ब्लैकमेल किया, ₹1 लाख मंथली मांगी हरियाणा पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को एक कॉलोनाइजर को तंत्र विद्या के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि महिला इंस्पेक्टर ने FIR रद्द कराने के बदले व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फंसाने का डर दिखाकर एक लाख रुपए मंथली मांगने लगी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *