सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से एटीएम कॉर्ड बदलकर धोखाधड़ी की गई। ठग ने 13 अलग-अलग ट्रांजेक्शन करके खाते से 3 लाख 34 हजार रुपए निकाले है। वारदात सामने आते ही बुजुर्ग ने मकरोनिया थाने और बैंक पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, फरियादी विष्णु प्रसाद पटेल उम्र 63 साल निवासी मकरोनिया ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वे बैंक ऑफ इंडिया मकरोनिया के एटीएम में पैसे निकालने के लिए पहुंचे थे। एटीएम के अंदर एक अज्ञात युवक था। जिसने बातों में उलझाकर मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया। वहां से मैं वापस आ गया। कुछ दिन बाद मुझे मैंने खाता देखा तो रुपए नहीं थे। तत्काल बैंक पहुंचकर मामले की शिकायत की। बैंक स्टेटमेंट निकलवाया। जिसमें सामने आया कि मेरे बैंक खाते से 13 ट्रांजेक्शन कर रुपए निकाले गए हैं। जिसमें तीन ट्रांजेक्शन पीओएस मशीन से किए गए हैं। खाते से पैसे सागर के अलावा सिवनी, हिसार हरियाणा से भी निकाले गए हैं। जबकि मैं हिसार और सिवनी गया ही नहीं हूं। ठग ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 3 लाख 34 हजार 800 रुपए निकाले है। फरियादी ने मामले की शिकायत मकरोनिया थाने और साइबर सेल में की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। बैंक से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।


