बैतूल में हज यात्रियों के लिए दो चरणों में प्रशिक्षण:17 फरवरी को टीकाकरण कैंप, 70 हाजी रवाना होंगे

बैतूल में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए इस वर्ष दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहला प्रशिक्षण रविवार को मस्जिद आयशा, आबकारी रोड, बैतूलगंज में संपन्न हुआ। दूसरा और मुख्य प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कैंप 17 फरवरी को कोकाश लॉन, रानीपुर रोड, बैतूल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। 17 फरवरी के कैंप में हाजियों को हज यात्रा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और आवश्यक टीकाकरण भी किया जाएगा। हाजियों और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बैतूल और जिला हज कमेटी, बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सभी हाजियों से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण और टीकाकरण का लाभ लेने का आग्रह किया गया है। उन्हें अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट, दो फोटोग्राफ और पहले से चल रही दवाइयों के पर्चे साथ लाने को कहा गया है। हज और उमरा के अरकान की जानकारी दी
इस वर्ष बैतूल से कुल 70 हाजी पवित्र यात्रा पर जाएंगे। इनमें से 53 हाजी हज कमेटी के माध्यम से और 17 हाजी प्राइवेट माध्यम से यात्रा करेंगे। रविवार को मस्जिद आयशा, आबकारी रोड, बैतूलगंज में आयोजित पहले प्रशिक्षण में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से मौलाना उजैर साहब और सिरजगांव से हाफिज शकील साहब ने हज और उमरा के अरकान की विस्तृत जानकारी दी। यह बैठक सुबह 9:30 बजे से असर की नमाज तक चली। महिला हाजियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी और दोपहर में भोजन का भी इंतजाम था। इस अवसर पर मदरसा मस्जिद दारुल फलाह के अध्यक्ष हाजी युसुफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला हज कमेटी प्रभारी शारिक खान कैंप की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *