फलदायी होने में ही पूर्ण आनंद की प्राप्ति : आर्चबिशप

डोरंडा स्थित मिशनरी सिस्टर्स ऑफ चैरिटी की सि. ज्वेल व सि. सेल्सा ने डायमंड और सि. फिलिप नेरी ने शनिवार को सिल्वर जुबिली मनाई। इस अवसर पर डोरंडा में स्थित उनके कॉन्वेंट में धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। अगुवाई महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने की। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि जो फलदायी होता है व अपने जीवन को दूसरों के लिए समर्पित करता है उसे ही सच्ची और वास्तविक आनंद की प्राप्ति होती है। इसलिए जैसे प्रभु येसु ख्रीस्त ने अपने जीवन को पूर्ण रूप से दे दिया वैसे ही हमें भी अपने जीवन को दूसरों के लिए समर्पित करना है। यह तभी संभव है जब हम ईश्वर से जुड़े रहें। उन्होंने जुबिली मनाने वाली धर्म-बहनों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं और उन्हें छोटा उपहार प्रदान किया। मौके पर फा. असीम मिंज, सि. जोशलिटा व संत मदर तेरेसा की धर्म-बहनें शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *