भिलाई में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि:1 लाख दीये जलाकर सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को किया गया याद

दुर्ग जिले के भिलाई सिविक सेंटर में 14 फरवरी की रात पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भिलाई पुलिस, सेना के जवानों और आम नागरिकों ने मिलकर 1 लाख दीये जलाए। नम आंखों से शहीदों को नमन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, सेना के जवान, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के लोग मौजूद रहे। सभी ने दीये जलाकर शहीदों की वीरता और बलिदान को याद किया। आम लोगों ने एक-एक दीये जलाए और शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 44 जवानों की शहादत को किया याद युवा नेता रोहन सिंह ने बताया कि, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। उनकी याद में इस्पात नगरी भिलाई में यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि दीये जलाकर यह संदेश दिया गया है कि जवानों की शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे। एकता का लिया संकल्प आयोजकों ने इसे ब्लैक-डे के रूप में मनाते हुए कहा कि, शहीदों के समर्पण और समाज के लिए दिए गए बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही समाज में सुरक्षा और जागरूकता का भाव पैदा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *