भीलवाड़ा की करेड़ा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिक को निरुद्ध किया है।पुलिस ने मामले में चोरी हुए गहने बरामद किए और वारदात के काम में ली कार को भी जब्त किया है। यह था मामला करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि गीता देवी पत्नी भेरूलाल तेली ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी थी जिसमे बताया कि 9 फरवरी को दोपहर में वो अपने बेटे के साथ बाइक पर खेत जा रही थी इसी दौरान एक अज्ञात सफेद रंग की मारुति कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी,हम बाइक सहित गिर गए बाद में कार सवार एक युवक बाहर निकला और आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मेरे पहने हुए गहने सोने की एक नाथ ओर बाली करीब डेढ़ तोला वजनी लूटकर भाग निकले। परंपरागत पुलिसिंग से आरोपियों को पकड़ा इस पर एक रिपोर्ट दर्ज की और टीम बनाकर जांच शुरू की गई।पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ परंपरागत पुलिसिंग को अपनाते हुए मुखबिर से मिली सूचनाओं,घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर का डिटेल एनालिसिस करने के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले श्रवण पिता तेजाराम बलाई (36) निवासी अमाल्दा को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया। पुलिस ने लूटी हुई सोने की बाली और नथ बरामद करते हुए घटना के काम में ली कार को भी जब्त किया है। ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल,कांस्टेबल पुखा पुरी,भगवान,प्रदीप और संजय शामिल रहे।


