जोधपुर के उदय मंदिर इलाके में सीवरेज के पानी की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए रास्ता भी रोका।। इसके बाद निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन को स्थगितकर दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट रेखराज कच्छावा ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से सीवरेज का पानी रास्ते में बहने की समस्या बनी हुई है। करीब 6 माह से स्थानीय लोग सीवरेज के पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं। कई बार निगम के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। बच्चे पानी के बीच में बैठ गए। प्रदर्शन के बाद कुछ समय के लिए रास्ता रोका गया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की निगम और निर्माण कंपनी कि अधिकारियों के साथ वार्ता कराई गई। उन्होंने वार्ता में बताया कि बताया कि अमृत योजना में मिर्धा चौराहे से जिलानी मस्जिद तक अमृत योजना के तहत सीवरेज की बड़ी लाइन बिछाई गई थी। इस लाइन से 75 फीट दूरी पर चरणदासजी के घर के पास एक पॉइंट बना हुआ है। जिलानी मस्जिद से चरणदासजी के घर के पास वाले पॉइंट में 75 फीट लाइन जोड़ दी जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। ये हुए प्रदर्शन में शामिल वार्ता में प्रदर्शनकारियों को नगर निगम के अधइकारियों ने जल्द चर्चा करके समाधान समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया । प्रदर्शन में रेखराज कच्छावा, रविंद्र, मनमोहन, तीर्थराज कल्ला, मनीष निम्बावत आदि स्थानीय लोग शामिल हुए।


