अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में फैमिली लाइन में साइकिल चोरी के आरोप ने रविवार को 48 साल के व्यक्ति की लात घूंसों से पिटाई की। जिसका वीडियो भी सामने आ गया। व्यक्ति पर आरोप है कि साइकिल चोरी कर ले जा रहा था। जिसकी CCTV से पहचान हो गई। यहां आसपास से 15 दिन पहले भी साइकिल चोरी कर ले जाने का आरोप है।
फैमिली लाइन के युवक योगेश कुमार ने बताया कि स्कीम तीन फैमिली लाइन से एक व्यक्ति को साइकिल चोरी कर ले जाते पकड़ा है। जिसे सीसीटीवी से पहचान लिया गया। यहां पकड़ने के बाद व्यक्ति ने खुद ने कबूल कर लिया कि 15 दिन पहले भी साइकिल चोरी की है। अब उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। उसके पास से एक साइकिल जब्त कर ली है। पूछताछ के दौरान कुछ युवकों ने साइकिल चोरी के आरोप में व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी।
वहीं, आरोपी व्यक्ति कहा कि उसके पास किराया नहीं था, इसलिए वह साइकिल लेकर चला गया। उसने दावा किया कि साइकिल उसने चोरी नहीं की, बल्कि मजबूरी में उठाई ह। अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। चोरी के मामले में पूछताछ की जार रही है।


