डूंगरपुर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हुई शुरुआत:महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाले अपराधों पर लगेगी लगाम

डूंगरपुर पुलिस की ओर से मंगलवार से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की गई। इसमें महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहेगी। ये यूनिट महिलाओं ओर युवतियों के साथ होने वाली घटनाओं को रोकेगी। डूंगरपुर एसपी मोनिका सेन ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरुआत की। एएसपी राजीव परिहार इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यूनिट में शामिल महिला पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थान स्कूल, कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थान, मॉल, पार्क या बस स्टैंड जैसी जगहों पर महिलाओं को सुरक्षा देने का काम करेगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी, चैन स्नेचिंग के अलावा महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाली किसी भी घटना पर तुरंत एक्शन लेगी। महिला पुलिसकर्मियों की यूनिट 24 घंटे शहर के अलग-अलग जगहों पर गश्त करेगी। इसके लिए महिला पुलिस कंट्रोल रूम ओर थानों पर शिकायत कर सकेंगी। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मी गहरे नीले रंग के कमांडो ड्रेस में नजर आएगी। वहीं, उन्हें खास तरह की स्कूटी दी गई है। स्कूटी के आगे ही नीले और लाल रंग की लाइट है। इससे महिलाओं की सुरक्षा में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *