विश्वविख्यात खाटूश्याम मेला 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। मेले में आने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। दोनों ट्रेन रींगस स्टेशन तक आएगी। जहां से आप बसों और गाड़ियों के जरिए खाटूश्याम पहुंच सकते हैं। दोनों ट्रेन का संचालन 16 मार्च तक होगा।


