जोधपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (XEN) दीपक कुमार मित्तल के 2 बैंक लॉकर से 50 लाख रुपए की सोना-चांदी मिली। एसीबी की टीम गंगापुर सिटी मंगलवार को बैंक लॉकर खोलने के पहुंची। दोनों लॉकर में मिले सोने के गहनों का कुल वजन 850 ग्राम है। वहीं, चांदी के गहनों का कुल वजन सवा किलो हैं। इसकी बाजार कीमत 50 लाख रुपए है। इसके साथ ही एसीबी की कार्रवाई पूरी हो गई है। कार्रवाई पिछले 4 दिन से चल रही है। एसीबी ने 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। एसीबी को कार्रवाई में कुल 2.85 किलो सोना और 7.75 किलो चांदी मिली। इंजीनियर और परिवार के नाम 16 प्लॉट मिले, जिनमें जयपुर में 1 करोड़ के 4 प्लॉट, उदयपुर में 1.34 करोड़ के 9 प्लॉट और ब्यावर-अजमेर में 6.50 लाख के 3 प्लॉट शामिल हैं। 18 बैंक खातों में 40 लाख रुपए और म्यूचुअल फंड में 50 लाख का निवेश मिला। PWD इंजीनियर की संपत्ति का पूरा हिसाब-किताब, 4 पॉइंट में जानिए…
1.कैश, बैंक बैलेंस और निवेश
इंजीनियर के घर से 50 लाख रुपए कैश मिले। 18 बैंक खातों में 40 लाख रुपए जमा हैं। म्यूचुअल फंड में 50 लाख का निवेश है। 3 बैंक लॉकर (जयपुर में 1 और गंगापुर सिटी में 2) हैं। 2. प्लॉट और वाहन
इंजीनियर और उसके परिवार के नाम जयपुर में 1 करोड़ रुपए के 4 प्लॉट और उदयपुर में 1.34 करोड़ के 9 प्लॉट मिले। ब्यावर और अजमेर में 6.50 लाख रुपए के 3 प्लॉट हैं। इंजीनियर के पास 15 लाख रुपए के वाहन हैं। 3. बच्चों की पढ़ाई पर 70 लाख खर्च किए
XEN के बच्चों के सेंट जेवियर स्कूल (जयपुर), जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और एम्स गोरखपुर की फीस से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। इनमें करीब 70 लाख रुपए की फीस का हिसाब मिला है। 4. सोना-चांदी कितनी मिली
2.850 किलो सोना और 7.75 किलो चांदी मिली। इसमें जयपुर के घर से 500 ग्राम सोना व 1.5 किलो चांदी, जयपुर के लॉकर से 1.5 किलो सोना व 5 किलो चांदी तथा गंगापुर सिटी के लॉकर से 850 ग्राम सोना व सवा किलो चांदी शामिल है। इनकम से 4.02 करोड़ ज्यादा संपत्ति बनाई
एसीबी को इंजीनियर के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद एसीबी ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर शनिवार देर रात सर्च शुरू किया था। आरोपी दीपक मित्तल के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर और फरीदाबाद (हरियाणा) के ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। दावा किया जा रहा है कि आरोपी जब से नौकरी पर लगा, तब से आय से 4 करोड़ 2 लाख 14 हजार 395 रुपए की संपत्ति अधिक अर्जित की है। हरियाणा के फरीदाबाद के इस घर में रविवार सुबह एसीबी की टीम पहुंची थी। यह घर आरोपी के भाई का है। इन 6 ठिकानों पर सर्च किया


