‘शेखावाटी तक यमुना का पानी लाने का काम जल्द शुरू’:पूर्व मंत्री राठौड़ ने बजट को बताया ऐतिहासिक

चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश के बजट को ऐतिहासिक बताया है। रविवार दोपहर उन्होंने राज्य बजट और चूरू को मिली सौगातों पर चर्चा की।
राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकार के बजट की तुलना में इस बजट का आकार लगभग 42 प्रतिशत बढ़ गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार राजस्थान को आर्थिक दृष्टि से संपन्न प्रदेश बनाना चाहती है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 660 हवेलियों को चिन्हित किया
उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 660 से अधिक हवेलियों को चिह्नित कर 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किए जाने की जानकारी दी। राठौड़ ने यह भी बताया कि शेखावाटी क्षेत्र तक हथिनी कुंड से यमुना का पानी लाने वाली परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा चूरू में एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 130 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बजट से यह सिद्ध होता है कि ‘डबल इंजन’ की सरकार देश और प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और राजेंद्र राठौड़ का आभार व्यक्त किया, क्योंकि इस बजट से चूरू को भी कई लाभ मिले हैं।
सहारण ने विशेष रूप से चूरू में झींगा मछली पालकों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने और चूरू कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्षों के निर्माण की घोषणा का उल्लेख किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने भी इस बजट को ऐतिहासिक बताया। जिले को मिली विभिन्न विकास योजनाओं के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, जिला मंत्री सत्तार खान, जिला प्रवक्ता सुशील लाटा, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, हेमसिंह शेखावत, सुरेश मिश्रा, नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा, गोपाल बालाण, जयपाल सिंह टकणेत, नरेंद्र कंवल, कमल सैनी, कपिल रक्षक और रजत शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *