2 किलो 916 ग्राम डोडाचूरा जब्त:एक गिरफ्तार, हथुनिया पुलिस की कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस ने 2 किलो 916 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में असावता निवासी राधेश्याम (35) को गिरफ्तार किया गया है। हथुनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया- वे जाप्ते के साथ गश्त पर थे। कुलथाना से असावता की ओर आते समय असावता-कुलथाना रोड पर एक कच्चे तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर रोड पर चढ़ता दिखा। पुलिस जीप देखकर वह वापस कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राधेश्याम (35) निवासी असावता, पुलिस थाना हथुनिया बताया। राधेश्याम के पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 2 किलो 916 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया। डोडाचूरा जब्त कर लिया गया। हथुनिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *