3 ओवरलोड वाहन जब्त, 1 पर चालान:सरई-निगरी मार्ग पर क्षमता से अधिक रेत और राखड़ ले जा रहे थे

सिंगरौली जिले में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए रविवार शाम परिवहन और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। सरई–निगरी मार्ग पर चलाए गए इस जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन कर रेत और राखड़ (फ्लाई ऐश) ले जा रहे वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम ने तीन मालवाहक वाहनों को क्षमता से अधिक भार (ओवरलोड) ले जाते हुए पकड़ा। इन वाहनों (MP53 ZG 4006, MP53 ZD 7772 और MP66 H 2078) को जब्त कर निवास चौकी में खड़ा कराया गया है। इसके अलावा, एक अन्य ओवरलोड वाहन पर ऑनलाइन चालान काटा गया। टीम ने वाहनों के बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्रों की भी जांच की। सड़क सुरक्षा के लिए रेडियम रिफ्लेक्टर दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विभाग ने मालवाहक वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए, ताकि रात के समय सड़क पर दृश्यता बनी रहे। यह अभियान सरई थाना क्षेत्र के बंधा-पचौर से लेकर निगरी चौकी तक चलाया गया। भविष्य में भी जारी रहेगी निगरानी प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *