जयपुर में ट्रक ने मारी RTO ड्राइवर को टक्कर, मौत:टोल प्लाजा के पास काट रहे थे चालान, चपेट में लेकर भगा ले गया ड्राइवर

जयपुर में ट्रक की टक्कर से RTO दस्ते के एक ड्राइवर की मौत हो गई। कानोता में हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास चालान की कार्रवाई के दौरान RTO उड़न दस्ता के साथ वह मौजूद था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हादसा आगरा रोड पर हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर को हुआ। एक्सीडेंट ईस्ट-2 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
SHO (कानोता) मुनेन्द्र सिंह ने बताया- हादसे में कोटपूतली बहरोड़ के पनियाला निवासी राजाराम (48)की मौत हो गई। वह जयपुर आरटीओ में ठेके पर लगा हुआ था। झालाना वह RTO ऑफिस की उड़न दस्ता पर ड्राइवर लगा हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे RTO की उड़न दस्ता हिंगोलिया टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर दूर चालान की कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रोड क्रॉस करते समय आए राजाराम को अपनी चपेट में लिया। टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर ड्राइवर फरार हो गया। RTO कर्मचारियों ने तुरंत गंभीर घायल हालत में राजाराम को SMS हॉस्पिटल में एडिमट करवाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में टक्कर मारने वाला वाहन स्थानीय लोग ट्रक होना बता रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *