आगर मालवा में निकली शिव जी की बारात:महाशिवरात्रि पर्व पर महिलाएं भक्ति में झूमीं, शिव-पार्वती बने बच्चे

आगर मालवा में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को नगर में भक्तिमय माहौल रहा। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में छावनी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से शिव बारात निकालकर की गई। महिला मंडल के नेतृत्व में बैण्ड-बाजों के साथ निकली यह बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। बारात में शामिल महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य कर रही थीं। पूरा नगर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवरात्रि पर्व पर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हजारों भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, इसका जीर्णोद्धार अंग्रेज अधिकारी कर्नल मार्टिन ने कराया था। यहां लगभग पचास वर्षों से अखंड रामायण पाठ निरंतर चल रहा है, जो इसकी आध्यात्मिक गरिमा को बढ़ाता है। शिवरात्रि के अवसर पर दर्शनार्थियों के लिए करीब 150 क्विंटल फलाहारी प्रसाद तैयार कर वितरित किया जा रहा है। अनुमान है कि इस बार लगभग एक लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। सुबह से अब तक लगभग 20 हजार भक्त दर्शन कर चुके हैं। सुरक्षा के इंतजाम भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। लगभग 300 पुलिसकर्मी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था भी की गई है। नियमित पूजन-अभिषेक के बाद गर्भगृह में प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। भक्त बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं और पाइप के माध्यम से शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित कर रहे हैं। एडवोकेट अंजू चौबे के अनुसार, बैजनाथ महादेव मंदिर से जुड़े कई चमत्कारिक प्रसंग प्रचलित हैं। इनमें से एक प्रमुख कथा एडवोकेट जयनारायण बाप जी से संबंधित है, जिनके स्थान पर स्वयं भोलेनाथ ने आगर न्यायालय में पैरवी की थी। नवीन जिला न्यायालय परिसर स्थित महादेव मंदिर में भी अधिवक्ताओं ने विशेष साज-सज्जा के साथ पूजन-अभिषेक किया और प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *