बजट प्रस्ताव: 24 फरवरी से सत्र, अब तक 1862 सवाल

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। इसके लिए अब तक विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं। जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित हैं। ज्यादातर सवाल ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए हैं। सत्र के दौरान भी सवाल दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। बताया गया है कि इस सत्र में कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। बजट में प्रस्तावों को लेकर सोमवार को मंत्री स्तरीय बैठक मंत्रालय में हुई। जिसमें वित्तमंत्री ओपी चौधरी और मंत्री केदार कश्यप मौजूद शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि साय सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है। इससे पहले 2024-25 के लिए सरकार ने 9 फरवरी 2025 को अपना पहला बजट पेश किया था। यह 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का था, जो पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की तुलना में 22 फीसदी अधिक था। वित्तमंत्री चौधरी दूसरा बजट पेश करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *