संतरागाछी पोरबंदर सहित 6 से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेन घंटों लेट, यात्री परेशान

रायपुर| राजधानी आने वाली ट्रेनों के देर से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। ट्रेनों के देर होने से हर दिन बड़ी संख्या में यात्री परेशान हो रहे हैं। सोमवार को संतरागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस 16.37 घंटे की देरी से चलकर मंगलवार को तड़के रात आएगी। इसी तरह आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानिए कितनी ट्रेनें हुई लेट : संतरागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस को सुबह 11 आना है, लेकिन 16.37 घंटे की देरी से तड़के 3.37 बजे आएगी। {शालीमार मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस को सुबह 6.25 बजे आना है, लेकिन 14.26 घंटे की देरी से रात 8.51 बजे पहुंची। {नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस को सुबह 11.56 बजे आना है, लेकिन 9.28 घंटे की देरी से रात 9.23 बजे आई। {बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस को दोपहर 2.20 बजे आना है, लेकिन 7 घंटे की देरी से रात 9.28 बजे आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *