जांजगीर में सुसाइड की दो घटनाएं:मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या की, कारण अज्ञात, दूसरी घटना में फांसी के फंदे पर मिली लाश

जांजगीर-चांपा जिले के बीरगहनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चांपा निवासी आनंद दास के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना रविवार दोपहर लगभग 3:30 बजे बिरगहनी से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर हुई। जानकारी के अनुसार, युवक आनंद दास ने कानों में एयरबड्स लगाए हुए थे और उसने तेज रफ्तार मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की स्थानीय लोगों ने घटना देखकर चांपा RPF पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची RPF पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा। आगे की कार्रवाई जारी है। फांसी के फंदे से लटका मिला युवक दूसरी घटनाचांपा थाना क्षेत्र के हटवारा चौक स्थित घर के कमरे में फांसी लगाकर युवक राहुल केवट 25 वर्ष ने आत्महत्या की है। वह रात को कमरे में अकेले सोया था। सुबह परिजन देखे तो फांसी के फंदे से लटका था। जिसे नीचे उतरा गया पुलिस को सूचना दी गई, जहां चांपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। जांच पड़ताल में मामले का खुलासा हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *