28 फरवरी को अजमेर आएंगे पीएम मोदी:राजस्थान को देंगे 23,500 करोड़ रुपए की सौगात, 21 हजार युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा-यह कार्यक्रम विकसित राजस्थान” के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करने वाला होगा। प्रधानमंत्री की उपस्थिति से राज्य में विकास की गति को और तेज करने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम अजमेर की धरा पर आयोजित होगा। तैयारियों में जुटा प्रशासन जयपुर से मिले मौखिक निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभा में दो से तीन लाख लोगों के आने की संभावना के मद्देनजर विश्रामस्थली में सभा स्थल और मंच के लिए दो बड़े डोम तैयार किए जाएंगे। पीडब्लूडी जल्द ही इसके टेंडर जारी करेगा। अधिकारियों ने पार्किंग, पेयजल, सफाई और बिजली के तारों की शिफ्टिंग जैसे तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही मौजूदा हेलीपैड की मरम्मत के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी अजमेर के साथ पुष्कर भी जा सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हालाकिं स्थानीय स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई लेकिन मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद स्थिति स्प्ष्ट हो गई है। युवा कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखा कर करेंगा विरोध प्रदर्शन राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा साझा की गई जानकारी के बाद अजमेर युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों एवं कार्यशैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया- केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार, राष्ट्रभक्ति और हिंदुत्व के नाम पर भ्रमित किया गया है तथा एक करोड़ नौकरियों का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आए विवादित आपराधिक एपस्टीन व्यक्ति से कथित संबंधों तथा पूर्व सेना प्रमुख की पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए निंदा की गई। प्रधानमंत्री अजमेर आते है तो अजमेर युवा कांग्रेस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगी और युवाओं एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराएगी
खबर को अपडेट किया जा रहा है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *