भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच (T-20) के मुकाबले को देखने के लिए घर, ऑफिस, पब्लिक प्लेस सब जगहों पर युवा टीवी स्क्रीन पर चिपके रहे। अलवर शहर के मन्नी का बड़ मुख्य बाजार में बड़ी स्क्रीन पर हजारों युवाओं ने क्रिकेट मैच देखा। यहां बड़ी स्क्रीन के अलावा क्रिकेट कमेंट्री भी हुई और बीच-बीच में युवाओं को पुरस्कार भी दिए गए। भूगोर महाराज विवेक प्रधान कई बार भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में बड़ी स्क्रीन लगा चुके हैं। यहां आए क्रिकेट प्रेमी गिरीराज प्रसाद खंडेलवाल ने कहा कि पाकिस्तान व भारत के बीच के मैच में पूरा रोमांच है। भारत मैच जीतेगा। सूर्य कुमार ने अच्छी पारी खेली है। विवेक प्रधान ने कहा कि भारत पाकिस्तान के मैच में हर बार बड़ी स्क्रीन लगाते हैं। ताकि गरीब व आमजन आसानी से भारत का मैच देख सकें। यहां पूरा उत्साह देखने को मिलता है। यहां ईनाम भी देते हैं। इसके अलावा चाय पानी का इंतजाम भी करते हैं। इस कारण काफी संख्या लोग क्रिकेट मैच देखने के लिए आते हैं। यह भारत की टीम के प्रति प्रेम है। क्रिकेट प्रेमी यहां हर बार आकर मैच देखते हैं। उनके उत्साह को देखकर हम हर बार तैयारी करते हैं।


