सलूंबर में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान:95 किसानों को फसल बीमा सर्टिफिकेट बांटे, 15 मार्च तक लगेंगे शिविर

सलूंबर जिले के बनोड़ा गांव में रविवार को ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान के तहत फसल बीमा पॉलिसी वितरण एवं समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रबी सीजन में फसल बीमा कराने वाले किसानों को बीमा कंपनी द्वारा पॉलिसी सर्टिफिकेट वितरित किए गए। 95 किसानों को पॉलिसी सर्टिफिकेट सौंपे शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 95 किसानों को पॉलिसी सर्टिफिकेट सौंपे गए। अधिकारियों ने किसानों को बीमा दावों की प्रक्रिया, प्रीमियम, कवरेज और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में क्लेम करने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार ने बताया कि 15 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर एग्रीकल्चर इनश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड और कृषि विभाग के समन्वय से ग्राम सेवा सहकारी समिति या सेवा केंद्रों पर लगेंगे। किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान इन शिविरों में किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। बनोड़ा में आयोजित शिविर में सहायक कृषि अधिकारी संजय सेवक और राजेश शर्मा, सरपंच वालजी पटेल, बीमा कंपनी प्रतिनिधि विनोद धाकड़ सहित लगभग 100 किसान उपस्थित थे। पॉलिसी वितरण की शुरुआत सरपंच वालजी पटेल और लैंप्स अध्यक्ष अंबालाल जी ने की। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने पंचायत स्तर के शिविरों में पहुंचकर पॉलिसी सर्टिफिकेट प्राप्त करें और बीमा से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान करवाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *