राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस बैठक को संगठन में संभावित बदलाव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नए महासचिवों और प्रभारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में पार्टी की आगामी दिशा और रणनीति पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की अटकलों के बीच भूपेश बघेल की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। संभावित बदलावों पर चर्चा निकाय चुनाव और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद कांग्रेस नेतृत्व छत्तीसगढ़ संगठन में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है। भूपेश बघेल की इस मुलाकात को संगठन में संभावित फेरबदल से जोड़ा जा रहा है। आगे की रणनीति पर होगा फैसला बुधवार को होने वाली खड़गे की बैठक में नए महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा होगी। इस मुलाकात और आगामी बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश नेतृत्व में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बुधवार शाम होगी वापसी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। वे शाम 4:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और रात 8 बजे तक रायपुर पहुंचने की संभावना है।


