फलोदी पुलिस ने हत्या के प्रयास के तीन आरोपी पकड़े:जमीनी विवाद में आरोपियों ने की थी फायरिंग, युवक की फॉर्च्यूनर पर चढ़ाई थी जेसीबी

फलोदी पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। यह मामला 5 जनवरी 2026 को युसुफ खां निवासी बेंगटी खुर्द द्वारा फलोदी थाने में दर्ज कराया गया था। युसुफ खां ने अपनी शिकायत में बताया था कि अजीज पुत्र गफूर खान निवासी मलार और अन्य आरोपियों ने उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को जेसीबी से पलटाकर तोड़ दिया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। एसपी कुंदन कवरिया के निर्देश पर फलोदी थाना प्रभारी भंवरलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल अरसद पुत्र सिकन्दर निवासी कलरा, फहीम पुत्र कासम खान और सदाम पुत्र सफी मोहम्मद दोनों निवासी मलार रिण को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। इस प्रकरण में पुलिस पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *