शाजापुर कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत:युवक बोला- 2 साल से कर रहे भ्रष्टाचार की शिकायत, कार्रवाई नहीं हो रही

शाजापुर कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को एक युवक ने शिकायत की। उसका कहना था कि जिला अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर दो साल से शिकायत कर रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। परेशान युवक ने एक बार फिर से जनसुनवाई में आवेदन दिया और बताया कि अब सुनवाई न होने पर वह अपीलीय अधिकारी उज्जैन को शिकायत करेगा। युवक राकेश महिवाल ने बताया जिला अस्पताल में सिक्योरिटी ठेकेदार खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहा है। जो गार्ड ड्यूटी नहीं कर रहे हैं, उनकी भी तनख्वाह निकाली जा रही है। जो गार्ड ड्यूटी कर रहे हैं, उन्हें पूरी तनख्वाह नहीं दी जाती। इस मामले में सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज निकाल कर दो वर्षों से शिकायत की जा रही है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *