गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, दो की मौत:तेज रफ्तार और लापरवाही से तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इन घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। गौरेला पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहला हादसा धनगंवा के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर के बाहर बैठे पुन्नू लाल राठौर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दो लोग भी घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई दूसरी घटना बरवासन के पास हुई। शिव सिंह अपनी पत्नी मुन्नी बाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में शिव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्नी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, शिव सिंह आमतौर पर हेलमेट पहनकर बाइक चलाते थे, लेकिन हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें अधिक गंभीर हो गईं। घायल मुन्नी बाई को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हादसों में घायल व्यक्तियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *