जोधपुर से वाराणसी के बीच चलने वाली तीन गाड़ियों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा इस गाड़ी में अस्थाई रूप से एसी डिब्बों में बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 20 से 28 फरवरी तक और वाराणसी सिटी से 21 से 1 मार्च तक थर्ड एसी श्रेणी का एक कोच बढ़ाया जा रहा है। इसी तरह, गाड़ी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 20 से 28 फरवरी तक तथा वाराणसी सिटी से 21 से 1 मार्च तक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच बढ़ाया जा रहा है। वहीं, गाड़ी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 20 से 28 फरवरी तक तथा वाराणसी सिटी से 21 फरवरी से 1 मार्च तक के लिए थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।


