जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के जिला कारागृह पहुंचने पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गय। जिला कलक्टर ने जिला कारागृह में बंदियों से जेल की व्यवस्थाओं, उनकी दिनचर्या व उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को लेकर कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीमार बंदियों के उपचार के लिए कारागृह में चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिला कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई पर कार्मिकों को निर्देशित किया। इस अवसर पर कारागृह की पुलिस उप अधीक्षक सम्पति बामणिया सहित कारागृह के कार्मिक एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।


