दो दिवसीय अपैरल ट्रेड शो का समापन:सिंगर समीत सरबजीत की परफॉर्मेंस पर झूमे लोग

सीतापुरा स्थित हाेटल अटलांटिस में आयोजित दो दिवसीय अपैरल ट्रेड शो 2025 का समापन सिंगर समीत सरबजीत की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ। शो में उन्होंने “तेरे जैसे यार कहां”, “खइके पान बनारस वाला” और पंजाबी गानों की जबरदस्त प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। जैसे ही उन्होंने “खइके पान बनारस वाला” गाना शुरू किया, दर्शकों ने तालियां बजाते हुए डांस करना शुरू कर दिया। शो के समापन समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष सुल्तान चौधरी और सचिव सतीश बोरा ने कलाकारों और अतिथियों को सम्मानित किया। सरबजीत ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कहा- अगर ऐसा ही चलता रहा तो मुझे सुबह तक गाने की एनर्जी मिलती रहेगी। परिधान उद्योग के लिए बड़ा मंच जेकेएमए ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह ट्रेड शो परिधान और टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इसमें देशभर के नामी परिधान निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और फैशन ब्रांड्स ने भाग लिया। आयोजन में चार दर्जन से अधिक प्रीमियम निर्माताओं ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन और फैशन ट्रेंड्स को प्रदर्शित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष सुल्तान चौधरी ने बताया- यह शो फैशन इंडस्ट्री में नए अवसर पैदा करने और राजस्थान को परिधान उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय शो में उद्योग विशेषज्ञों के साथ चर्चा, व्यापारिक सौदों और नेटवर्किंग के कई मौके मिले। इसके अलावा, शाम को आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट ने शो को और खास बना दिया। सचिव सतीश बोरा ने कहा कि यह आयोजन छोटे और मध्यम स्तर के परिधान निर्माताओं के लिए नए बाजारों तक पहुंचने का अवसर लेकर आया। इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे, ताकि फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *