उमरिया में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पोकलेन जब्त:वन भूमि से बिना अनुमति मिट्टी का उत्खनन करने पर कार्रवाई

वन मंडल उमरिया के वन परिक्षेत्र चंदिया में मंगलवार को वन भूमि से बिना अनुमति मिट्टी का उत्खनन करते एक पोकलेन मशीन और 3 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र चंदिया के बीट जोगिन के कक्ष क्रमांक पीएफ 46 में बिना अनुमति मिट्टी के उत्खनन की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी। वन भूमि में मिट्टी के उत्खनन के दौरान पेड़ों को भी क्षति पहुंचाई गई थी। जानकारी के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मिट्टी उत्खनन में लगी मशीन और ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। आगे जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *