ऑनर किलिंग में फरार दंपती गिरफ्तार:बेटी की हत्या के मामले में 8 महीने से थी तलाश, 10-10 हजार रुपए इनाम था घोषित

बारां जिले की हरनावदाशाहजी थाना पुलिस ने ऑनर किलिंग के एक मामले में 8 महीने से फरार दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। थानाधिकारी बृजेश सिंह के अनुसार मामला पिछले साल 4 जुलाई का है। झालावाड़ के जावर सोरती निवासी रविन्द्र भील ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि उसने गांव की शिमलाबाई से कोर्ट मैरिज की थी। एक दिन जब वह अपनी पत्नी के साथ हरनावदाशाहजी में सेन्ट्रल बैंक के सामने खड़ा था तभी शिमलाबाई का भाई मांगीलाल और अन्य परिजन वहां आ गए। परिजनों ने शिमला बाई के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गए। गांव ले जाकर उन्होंने शिमला बाई की हत्या कर दी और चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता कजोड़ी लाल, मां चंद्रकला समेत मेघराज कुशवाह, मांगीलाल, चमेली, ललिता, ग्यारसीराम, राकेश कुमार, बीरमचन्द, ललित कुमार और पार्वती बाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी छोटू लाल और धापू बाई पर एसपी ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी बृजेश सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह, बाकेबिहारी, दोलाराम और मुकलेश की टीम शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *