मणिपुर से मंगवाई 20 किलो ब्राउन शुगर:मास्टरमाइंड समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक के डीजल टैंक से किया था बरामद

प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 किलो 820 ग्राम ब्राउनशुगर क्रूड के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर 16 फरवरी को पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका। ट्रक के डीजल टैंक में बनाई गई स्पेशल स्कीम से ब्राउनशुगर बरामद की गई। मौके पर तीन आरोपी लड्डू उर्फ घनश्याम वैरागी, पुष्करलाल मीणा और पुष्करलाल तेली को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि ये ब्राउनशुगर मणिपुर से मंगवाई गई थी। पुलिस ने 18 फरवरी को मास्टरमाइंड सद्दाम हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया। सद्दाम बागलिया थाना हथुनिया का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी लड्डू उर्फ घनश्याम पलथान का रहने वाला है और वर्तमान में तिलक नगर प्रतापगढ़ में रहता है। उसने ट्रक के डीजल टैंक में ब्राउनशुगर छिपाने के लिए विशेष जगह बनवाई थी। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *