श्योपुर मेंं कच्ची सुपारी से भरा ट्रक जब्त:जीएसटी चोरी करते पकड़े जाने पर कार्रवाई, बिना टैक्स चुकाए ले जा रहे थे 39 लाख का माल

श्योपुर में ट्रैफिक थाना पुलिस ने कच्ची सुपारी से भरे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में 39 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की सुपारी भरी थी, जिसे जीएसटी बिल के बिना परिवहन किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक थाना पुलिस ने ट्रक रोकने की कोशिश की, तब आरोपी ट्रक ड्राइवर उसे तेज रफ्तार में भाग कर ले जाने लगा। पीछा कर पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार को सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने भी ट्रक पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पिछले सोमवार रात यातायात थाने के सामने वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 2185 के ड्राइवर ने गाड़ी को तेज रफ्तार में भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी करके पुलिस ने एक किलोमीटर आगे रोक लिया। पूछताछ में आरोपी जीएसटी बल और सुपारी के परिवहन से जुड़े कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसे जप्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि बिना जीएसटी बिल और सुपारी के परिवहन के कागजात के बिना सुपारी का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *