भीलवाड़ा में 300 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त:पिकअप में विजय नगर ले जा रहे थे; शिकायत के बाद नगर निगम की कार्रवाई

भीलवाड़ा शहर में अवैध रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग बिकने की सूचना पर नगर निगम की अतिक्रमण शाखा के जाप्ते ने शिकायत के बाद शहर में एक स्थान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए हैं। पिछले लंबे समय से यहां से कैरी बैग अन्य स्थानों पर सप्लाई करने की सूचना नगर निगम को मिल रही थी। मामले में जब टीम यहां पहुंची तो एक पिकअप में प्लास्टिक के कैरी बैग भरे जा रहे थे और इनकी सप्लाई विजयनगर की जानी थी। नगर निगम अतिक्रमण दस्ता के प्रभारी जोरावर सिंह ने बताया- नगर निगम में पिछले लंबे समय से हरी सेवा धाम के पीछे से कई स्थानों पर प्लास्टिक के कैरी बैग सप्लाई किए जाने की सूचना मिल रही थी।आज टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक पिकअप गाड़ी में प्लास्टिक के कैरी बैग लोड हो रहे थे। ड्राइवर ने इसकी सप्लाई विजयनगर करना बताया। ड्राइवर से जब मालिक के बारे में पूछताछ की गई तो उसने मालिक का नाम नहीं बताया और फोन लगाकर उसे यहां मौके पर बुलाने की बात कही। फिलहाल यहां मिले प्लास्टिक के कैरी बैग को जब्त कर लिया गया है। इनका वजन करीब 300 किलोग्राम है। विभाग में उच्च अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करा दिया गया है, जो भी आगे दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *