मिस ग्लोब 2024 डियाना मोरेनो और मिस ग्लोब के वाइस प्रेसिडेंट फ्रैंकी बोजो इन दिनों जयपुर में हैं। वे मिस ग्लोब के आधिकारिक घोषणा के लिए यहां आए हैं। इस दौरान भारतीय युवतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। डियाना ने महापुरा स्थित जयश्री पेरीवाल स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ रूबरू हुईं। स्कूल की संस्थापक जयश्री पेरीवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डियाना ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कुछ ठान लें तो उसे हासिल करना मुश्किल नहीं है। कार्यक्रम के दौरान फ्यूजन ग्रुप के संस्थापक निदेशक और मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा भी मौजूद रहे। डियाना ने जयपुर की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। उन्होंने हवा महल, जल महल और आमेर किले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हेरिटेज प्रमोशनल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।


