ओवरटेक करने की बात को लेकर हुआ विवाद:इनोवा कार चालक के साथ की मारपीट, मंडोर थाने में मामला हुआ दर्ज

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के मंडोर थाने में कार को ओवरटेक करने की बात को लेकर हुए विवाद में ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंडोर थाने में रिपोर्ट दी गई है। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोगों के पास हथियार भी थे, जिन्होंने लोहे के सरियों से इनोवा कर के कांच भी फोड़ दिए और ड्राइवर के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं ड्राइवर के साथ बैठे एक मेहमान के साथ भी मारपीट की गई। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक परिवार का शादी समारोह मंडोर रोड पर गार्डन में चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सूरत से आए मेहमानों को लेने के लिए इनोवा कार का ड्राइवर एक अन्य व्यक्ति के साथ स्टेशन के लिए गया था। इसी बीच 9 मिल के पास में ओवरटेक करने की बात को लेकर अन्य वाहन चालकों के साथ विवाद हो गया। आरोप है की इस विवाद के चलते दूसरे वाहन में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे रास्ता ब्लॉक करके उनके साथ मारपीट की और गाड़ी के कांच भी फोड़ दिए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *