जयपुर में अवैध केबल के खिलाफ कार्रवाई बेअसर:निगम ने 8 घंटे में हटाए तार, शाम तक कंपनियों ने फिर लगा दिए; सतर्कता टीम की मॉनिटरिंग फेल

जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने शहर की स्वच्छता और सुंदरता के लिए बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से टीमों ने अभियान शुरू किया। झारखंड मोड, टाटा मोटर से बजरी मंडी चौराहा, आम्रपाली सर्किल और वैशाली सर्किल से क्वींस रोड तक कार्रवाई की गई। निगम की कई शाखाओं की संयुक्त टीम ने विभिन्न टेलीकॉम और डिजिटल केबल कंपनियों के अवैध तारों को हटाया। इनमें एयरटेल, जियो, टाटा, एसीटी, हैथवे और एक्साइटल जैसी बड़ी कंपनियों के केबल शामिल थे। निगम ने इन क्षेत्रों में दोबारा तार न लगें, इसके लिए विजिलेंस टीम को गश्त का जिम्मा सौंपा। लेकिन यह कार्रवाई बेअसर साबित हुई। शाम होते ही कंपनियों ने फिर से तार लगा दिए। सतर्कता शाखा की नियमित मॉनिटरिंग के अभाव में यह स्थिति बनी। राइजिंग राजस्थान के दौरान भी सांगानेर, सीतापुरा, जगतपुरा और मालवीय नगर में ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। लेकिन वहां भी कंपनियों ने फिर से तार लगा दिए। निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी बिना अनुमति केबल लगाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *