बुरहानपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ लालबाग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने एक परिवार से 3.94 लाख 501 रूपए की धोखाधड़ी की। जब परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो आरोपी ने 2.42 लाख रुपए पीड़ित और उसकी बहन के खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन 1.52 लाख 501 रुपए वापस नहीं किए। परिवार ने एक दिन पहले लालबाग थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक शुभम पिता किशोर वाघ निवासी ग्राम लोनी प्लाट के खिलाफ धारा 420, 406 भादंवि के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। एक परिवार और जिस युवक से धोखाधड़ी की गई वह एलएलबी स्टूडेंट है जबकि युवक की मां सरकारी टीचर है। यह है पूरा मामला नयन पिता भीमराव तायड़े 27 निवासी एमबी-21 न्यू इंदिरा कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि शुभम पिता किशोर वाघ निवासी ग्राम लोनी प्लाट ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 1.52 लाख 501 रुपए की धोखाधड़ी की। नयन ने पुलिस को बताया कि मैं सेवासदन कॉलेज बुरहानपुर में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा हूं। मेरी मां विद्या तायड़े पुरुषार्थी स्कूल में सरकारी टीचर के पद पर कार्यरत है। मेरी मां की सरकारी टीचर में नौकरी होने के करण साल 2020 में चुनाव ड्यूटी में उनकी पहचान लोनी प्लाट के रहने वाले शुभम किशोर वाघ से हुई। इसके बाद उसका मेरे घर पर भी आना जाना रहता था। शुभम वाघ ने अपने आपको नगर निगम बुरहानपुर में ऑपरेटर होना बताया था फिर वह मेरी मां को मेरी बुरहानपुर में सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। बुरहानपुर, भोपाल में बड़े सरकारी विभागों में जान पहचान होना बताया। मेरे जीजा से यह बात बताई तो उन्होंने कहा देख संभलकर करना फिर मेरे जीजा नवीन बंसोरे के एसबीआई खाते से शुभम को फोन-पे मोबाइल नंबर 7974802917 पर अलग अलग तारीखों में 1.08 लाख रुपए, मेरी मम्मी के एसबीआई खाते से 1.97 लाख 601 रुपए, मेरे बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 88900 रुपए सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर दिए गए। 2 साल में 3.94 लाख 501 रुपए लिए
नयन ने पुलिस को बताया दो साल में उसने 3.94 लाख 501 रूपए अलग अलग समय में मेरे और परिजन से लिए। जिसे उसके फोन पे नंबर पर ट्रांसफर करवाया। नौकरी नहीं लगवाने पर मेरे द्वारा शुभम से रुपए मांगे गए, लेकिन उसके द्वारा रोका गया। बाद में शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो तो उसने 2.42 लाख रुपए मेरे बैंक ऑफ इंडिया के खाते व मेरी बहन के खाते में वापस कर दिए। जबकि शेष राशि 1.52 लाख 501 रूपए न देकर मेरे और परिवार के साथ धोखाधड़ी की। वहीं शिकायत के आधार पर लालबाग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत के दर्ज कर मामला जांच में लिया है।


