प्रगतिशील किसान संगठन ने जनसुनवाई में रखी मांग:मक्का खरीदी के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पकड़ा जाए

बुरहानपुर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्रगतिशील किसान संगठन ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की। संगठन ने मक्का खरीद के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपियों की गिरफ्तारी और किसानों को उनका पैसा वापस दिलाने के लिए कहा है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले महाराष्ट्र के एक डॉक्टर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फोफनार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से करीब 3 करोड़ से अधिक की मक्का उपज खरीदी थी, लेकिन उन्हें राशि का भुगतान नहीं किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं। इसे लेकर प्रगतिशील किसान संगठन ने मांग उठाई कि कार्रवाई हो। संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ पाटिल ने कहा कि फोफनार और गोराड़ा के 27 किसानों से महाराष्ट्र के व्यापारी ने मक्का खरीदकर था। जिसका अब तक पेमेंट नहीं देने पर किसान परेशान हैं। इसलिए जल्द कार्रवाई हो। ये मांगे भी रखी प्रगतिशील किसान संगठन के संरक्षक शिवकुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसानों को कृषि उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। किसान हताश और निराश है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाना चाहिए। शासन की एमएसपी बहुत कम कर उस पर भी कोई खरीदने की गारंटी का कानून नहीं होने से किसानों का आर्थिक बोझ बहुत बढ़ गया है। अगर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *