शहडोल की केशवाही रेंज में दिखा बाघ:लोगों ने वीडियो बनाकर वन विभाग के अधिकारियों को दिया, क्षेत्र में अलर्ट

शहडोल में केशवाही रेंज के जरहा टोला के जंगल में सोमवार रात ग्रामीणों को एक बाघ दिखा। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए गश्त बढ़ा दिया है। एक ग्रामीण ने बाघ के मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर वन विभाग को सौंपा है। यह मामला जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र का है। केशवाही के जरहा टोला के रहने वाले तीरथ शुक्ला परिवार के साथ सोमवार रात कार में सवार होकर देवगांव से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कोटा जंगल में अमराडंडी के पास सड़क किनारे एक बाघ दिखा। कार में सवार परिजनों ने बाघ का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। हालांकि बाघ के ऊपर जैसे ही गाड़ी की लाइट पड़ी वह झाड़ियों के पीछे छिप गया। डर था बाघ बस्ती में न घुस जाए तीरथ शुक्ला ने बताया कि जैसे ही हमारी गाड़ी की लाइट बाघ के ऊपर पड़ी, वह मूवमेंट करने लगा। आसपास ग्रामीण बस्ती थी। इक्का-दुक्का घर बने थे। हम लोगों ने चिल्लाकर लोगों को अलर्ट किया। हमें डर था कि कहीं बाघ आसपास रिहाइशी बस्ती में न घुस जाए। अधिकारियों को दिया वीडियो कार सवार तीरथ शुक्ला के परिजनों ने घटना का वीडियो बनाया और इसकी सूचना डीएफओ समेत अन्य अधिकारियों को दी। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ और तत्काल मौके पर वन कर्मचारियों की तैनाती कर दी। हालांकि बाघ रिहाइशी बस्ती को छोड़ जंगल की ओर चला गया। चौकसी बढ़ा दी है केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया गया है। जंगल में बाघ के मूवमेंट की जानकारी मिली है, जिसके बाद क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। अभी स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *