जयस की मांग- पटवारी गांवों में जाकर वसूले टैक्स:अभी किसानों को अपने खर्च पर पटवारी के घर आना-जाना पड़ा रहा

आलीराजपुर जिले में इन दिनों जमीन के खातेदार किसानों से वार्षिक टैक्स (फाला) वसूल कर रहा है। इसके लिए पटवारी किसानों को अपने घर बुला रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने का खर्च वहन करना पड़ता है। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि पूरे जिले में लगभग 8 लाख टैक्स भरने वाले पट्टेदार, किसान लोग हैं। किसान के आने-जाने का खर्च 50 रुपए के हिसाब से भी माना जाए तो लगभग 4 करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च हो रहे हैं। इसलिए पटवारी अपने अपने हल्के व गांवों में जाकर ही टैक्स वसूली करें. जिससे किसानों का अनावश्यक समय व पैसे खर्च न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *