मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर शनिवार को हवा में लड़खड़ाने लगा। वे खंडवा के पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सीएम का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा, तो वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा। फिर कुछ पलों के लिए हवा में थम गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया और हेलिकॉप्टर ने सुरक्षित उड़ान भरी। इसके बाद सीएम यादव खंडवा से भोपाल पहुंचे। घटना का वीडियो रविवार को सामने आया है। 5 तस्वीरों में देखिए, पूरी घटना… एसपी बोले- ऐसा होना सामान्य, कोई चूक नहीं
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने कहा- तकनीकी रूप से कुछ भी ऐसा नहीं था कि उड़ान में कोई दिक्कत आई हो। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि यह सामान्य बात है। टेक ऑफ के समय हेलिकॉप्टर अलग दिशा में था जबकि उसे दूसरी दिशा में जाना था। वह हवा में उठकर निर्धारित दिशा में जाने के लिए घूमने लगा। इसी बीच ज्यादा धूल उड़ने लगी गई। धूल और ज्यादा न उड़े इसलिए पायलट ने हेलिकॉप्टर की रफ्तार धीमी कर दी। फिर कुछ सेकेंड में ही हेलिकॉप्टर को थोड़ा नीचे लाकर स्टेट किया। इसके बाद हेलिकॉप्टर भोपाल के लिए रवाना हो गया। ———————— ये खबर भी पढ़ें… कैप्टन सांभवी ने दादी को किया था आखिरी मैसेज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में निधन हो गया। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान चली गई। इनमें से कैप्टन सांभवी पाठक मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली थीं। शांभवी ने सुबह साढ़े 6 बजे ही दादी को मैसेज किया था। पढ़ें पूरी खबर…


