बेकाबू कार ट्रैक्टर को टक्कर मार पलटी:6 जने गम्भीर घायल, पुलिस की गाड़ी में लाया गया हॉस्पिटल, कोटा-केशवरायपाटन रोड़ पर हुआ हादसा

बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के मेहराना गांव के पास एक सड़क हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार पलटकर सड़क से नीचे गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को जैसे तैसे कार से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से घायलों को पुलिस की गाड़ी में इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल के लिए लाया गया। घटना शाम साढ़े 6 बजे के आसपास की है। केशवरायपाटन थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि हादसा कोटा केशवरायपाटन रोड़ पर हुआ। कार में 6 लोग सवार थे। कार सवार युवक गामछ की तरफ से आ रहे थे। जबकि बाइक सवार व एक ट्रैक्टर सीन्ता की तरफ से आ रही थी। मेहराना गांव के पास बेकाबू कार बाइक सवार को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर में जा घुसी ओर पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए है। 5 घायलों को थाने की गाड़ी व एक घायल को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसा का कारण पता नहीं लगा है कार सवारों के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *