भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की राज्य कमेटी के आह्वान पर जिला स्तरीय आंदोलन के तहत 19 दिसंबर को जगराओं एडीसी कार्यालय के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा। जिला प्रधान जगतार सिंह देहड़का की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह ललतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने राज्य सरकारों को अनाज मंडियों को बंद करने का आदेश दिया, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म करते हुए कॉरपोरेट्स द्वारा खरीद करने को कहा जा रहा है। जिसके चलते अनाज मंडियों में सरकारी खरीद को खत्म कर किसानों से सस्ते दाम पर अनाज खरीदा जा सके। उन्होंने कहा कि किसान इस धक्केशाही को सहन नहीं करेंगे। कॉरपोरेट घरानों का रास्ता साफ कर रही केंद्र सरकार बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकारों के माध्यम से काले कृषि कानूनों को लागू करके कृषि को कॉर्पोरेट जगत को सौंपने के मोदी सरकार रास्ता साफ कर रही है। विश्व व्यापार संगठन की नीतियों के तहत भाजपा गठबंधन सरकार ने एक बार फिर हमारे देश की कृषि और भूमि पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि किसान नेता डल्लेवाल को एमएसपी की मांग मानने की बजाय मरने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे एक बार फिर दिल्ली संघर्ष की तर्ज पर किसान आंदोलन को संगठित करने के लिए तैयार रहें और एकजुट होकर संघर्ष करें। बैठक में जगरूप सिंह हसनपुर, राजिंदर सिंह भनोहर, तरसेम सिंह, कुलविंदर सिंह मोही, सुखविंदर सिंह हंबारां आदि मौजूद थे।


