जीएनडीयू की डेटशीट में बदलाव:नगर निगम चुनावों के मद्देनजर लिया गया फैसला; 20-21 दिसंबर की परीक्षा हुई पोस्टपोन

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों में संचालित कोर्सों की पहले से तय डेट-शीट के अनुसार 20 दिसंबर (शुक्रवार) और 21 दिसंबर 2024 (शनिवार) को होने वाली सभी वार्षिक और सेमेस्टर (सिद्धांत) परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। ये फैसला निकाय चुनावों के मद्देनजर लिया गया है। प्रोफेसर इंचार्ज (परीक्षाएं) डॉ. शालिनी बहर ने बताया कि 20 दिसंबर को निर्धारित सभी वार्षिक और सेमेस्टर (सिद्धांत) परीक्षाएं अब 30 दिसंबर 2024 (सोमवार) को आयोजित की जाएंगी। इसी तरह, 21 दिसंबर को रखी गई सभी वार्षिक और सेमेस्टर (सिद्धांत) परीक्षाएं अब 11 जनवरी 2025 (शनिवार) को पहले से तय समय और परीक्षा केंद्रों के अनुसार आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। 21 को पंजाब में हो रहे चुनाव 21 दिसंबर को पंजाब में निकाय चुनाव हो रहे हैं। अधिकतर कॉलेजों का स्टाफ चुनावी ड्यूटी में व्यस्त है। 20 अगस्त को ईवीएम मशीनों के साथ स्टाफ पोलिंग बूथों पर पहुंच जाएगा। जबकि 20 दिसंबर को चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर ही 20 और 21 दिसंबर की परीक्षाओं में बदलाव किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *