जबलपुर में 10 जनवरी को लापता हुई 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक महीने बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा सीसीटीवी में दिखी लाल जैकेट और सफेद जूते से हुआ। पुलिस पूछताछ में हरि उर्फ मुकेश परस्ते ने बताया कि महिला रेप के बाद पति और पुलिस को सब बताने की धमकी दे रही थी। वह छटपटा रही थी। तब उसने मोनू को कमरे में बुलाया और कहा- “अकेले नहीं मार पाऊंगा, जल्दी आओ।” मोनू ने महिला के हाथ-पैर पकड़े और हरि ने गले पर दोनों पैर रख दिए। गले की हड्डी टूटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने शव बोरी में भरा और रात करीब 2 बजे मुड़िया नहर के पास फेंक दिया। सबूत मिटाने के लिए बैग और चप्पल चूल्हे में जला दिए। पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गैंगरेप
10 जनवरी को महिला किराना सामान लेने पनागर बाजार गई थी। यहां उसकी मुलाकात हरि से हुई। उसने कहा कि मोनू ने पंप हाउस पर पार्टी रखी है। महिला उसके साथ ऑटो में बैठ गई। किराया हरि ने दिया। पंप हाउस पर शराब और चिकन पार्टी हुई। पहले मोनू और फिर हरि ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारपीट शुरू हुई और बाद में हत्या कर दी गई। रेड जैकेट-सफेद जूते से मिला सुराग
11 जनवरी को महिला की गुमशुदगी दर्ज हुई। 12 जनवरी को नहर में शव मिला। मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। पनागर थाना और क्राइम ब्रांच ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। शराब दुकान और चिकन सेंटर में महिला के साथ लाल जैकेट और सफेद जूते पहने युवक दिखा। ऑटो चालक ने भी उसी व्यक्ति की पहचान की जिसने किराया दिया था। एक आरोपी ने पी लिया था कीटनाशक
एक फुटेज से पता चला कि संदिग्ध पंप हाउस के पास रहता है। पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी उगल दी। मोनू ने गिरफ्तारी से पहले कीटनाशक पी लिया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक महीने की मेहनत के बाद खुलासा
एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह मर्डर पूरी तरह से ब्लाइंड था। मृतका का ऐसा प्रोफाइल भी नहीं था, जिससे उसके साथी या दोस्तों तक पहुंचा जाए। पुलिस ने कई कैमरे के फुटेज देखे, तब जाकर लाल जैकेट वाला संदिग्ध नजर आया। बाद में वही हत्यारा निकला। एएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पनागर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार एक माह तक आरोपियों की तलाश में लगी रही, और अब जाकर सफलता मिली है। ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर में शराब-चिकन पार्टी के बाद महिला से गैंगरेप, मर्डर जबलपुर में 30 वर्षीय महिला के साथ पहले दो परिचितों ने शराब और चिकन पार्टी की। फिर उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला ने इसका विरोध कर परिजनों को बताने की धमकी दी तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसका बैग जला दिया।पूरी खबर पढ़ें


