हुड़दंग-अभद्रता रोकने पुलिस पिकनिक स्पॉट में रही तैनात

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव वेलेंटाइन डे के दौरान किसी तरह के हुड़दंग या अभद्रता रोकने के लिए पुलिस टीम प्रमुख पिकनिक स्पॉट, गार्डन व पार्क में तैनात रही। टीम ने सभी हिस्सों की पूरे दिन निगरानी की। हालाकि किसी भी क्षेत्र में किसी तरह की आपित्तजनक घटना सामने नहीं आई। एसपी अंकिता शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते 150 से अधिक पुलिस जवानों व अफसरों ने टीम बनाकर प्रमुख पार्क, गार्डन, मंदिर, पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों की निगरानी की। बता दें कि पूर्व में कुछ जगहों पर वेलेंटाइन डे पर युवतियों से अभद्रता जैसी घटना सामने आ चुकी है। जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की । गार्डन व पार्क में महिला पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *