लखोली बाइपास पर है अंधेरा, हादसे का खतरा

राजनांदगांव| लखोली बाइपास पर ​लगे बिजली के खंभों की लाइट बंद हो गई है। इसके चलते बाइपास पर अंधेरा छाया रहता है। बाइपास आउटर के हिस्से से होकर गुजरती है। इसमें अंधेरा छाने की वजह से अपराध के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन लंबे समय से बाइपास में लगी लाइट का सुधार नहीं किया जा रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालक सड़क में असुर​क्षित महसूस करते हैं। -रोहन साहू, राजनांदगांव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *