राजनांदगांव | गर्मी से पहले वर्तमान सर्दियों के सीजन में शहर के कई ऐसे वार्ड है जहां पेयजल का संकट है। निगम द्वारा वहां टैंकरों से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। समय रहते उन वार्डों में पाइप लाइन का विस्तार एवं कम पानी पहुंचने की शिकायत वाले वार्डों में समस्या का समाधान करने की जरूरत है। गर्मी के दिनों में वहां यह समस्या विकराल हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों में पानी नहीं पहुंचने और कम पहुंचने की शिकायत है। -शुभम सिंह, राजनांदगांव


